BCCL माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ से कुश कुमार की अपील, बोले- सिर्फ 10 दिन धैर्य रखें, सकारात्मक परिणाम सामने आएगा

बीसीसीएल के माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को संबोधित करते हुए कुश कुमार सिंह ने साथियों से 10 दिन और धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित समस्याओं और अधिकारों के समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

BCCL माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ से कुश कुमार की अपील, बोले- सिर्फ 10 दिन धैर्य रखें, सकारात्मक परिणाम सामने आएगा
'विश्वास बनाए रखें, अधिकार दिलाकर रहेंगे'।

Advertisement

धनबाद(Threesocieties.com Desk):  भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के बीच लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच कुश कुमार सिंह ने सभी साथियों से धैर्य, विश्वास और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस भरोसे और सहयोग के साथ सभी माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ अब तक उनके साथ खड़े रहे हैं, उसी प्रकार केवल कुछ और दिनों तक संयम बनाए रखें। उनका विश्वास है कि आगामी 10 दिनों के भीतर सकारात्मक परिणाम सभी के सामने होगा।

यह भी पढ़ें: मेयर संजीव सिंह बने RNS मेमोरियल क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष, बोले- धनबाद क्रिकेट को फिर दिलाएंगे नई पहचान

कुश कुमार सिंह ने कहा कि बीसीसीएल के माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की लंबित समस्याओं एवं अधिकारों को सुनिश्चित कराने के लिए लगातार गंभीर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पूर्व की तरह इस बार भी सभी समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे अधिक आवश्यकता आपसी विश्वास, एकता और धैर्य बनाए रखने की है। किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्यों की एकजुटता होती है और यही ताकत आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के हितों की रक्षा करने तथा उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कुश कुमार सिंह ने यह भी कहा कि बहुत जल्द वह अपनी टीम के साथ उसी सक्रियता और मजबूती से कार्य करेंगे, जिस प्रकार पूर्व में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराया गया था। उन्होंने कहा कि सभी साथियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर आगे भी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने बीसीसीएल के समस्त माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ द्वारा लगातार दिए जा रहे सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का यह भरोसा उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 बैठक में कई वरिष्ठ माइनिंग सुपरवाइजर रहे मौजूद

कुश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में बीसीसीएल के कई माइनिंग सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में विजय यादव, वाई. के. सिंह, शिवशंकर महतो, अरुण कुमार दुबे, उमाकांत राय, राकेश प्रसाद सिंहा, मिहीर रजवार, शंभु पासवान, मुकेश कुमार राय, रवि ओंकार, जयनंदन पासवान, अरविंद कुमार सिंह, धनंजय कुमार, पंकज कुमार, प्रेम कुमार, विनय यादव, तपन कुमार सहित बड़ी संख्या में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कर्मचारियों की लंबित मांगों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।