Advertisement
नई दिल्ली। आइपीएल के एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने  कुछ महीनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ फोटो को शेयर करते हुए उन्हें 'माय लव' बताया था। ये भी कहा था कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप के कयास लगने लगे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल के बायो से सुष्मिता का नाम हटा दिया है। उन्होंने उनके साथ वाली डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी है।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: सभी कारों में जरूरी किये जायेंगे छह एयरबैग: नितिन गडकरी

ADVERTISEMENT
ललिद मोदी बायो में अब सिर्फ IPL फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप  होगया है। हालांकि सुष्मिता और ललित का अभी तक इस बारे में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।ललित मोदी ने जब सुष्मिता सेन से अपने रिश्ते की ऑफिसियल घोषणा करते हुए उन्हें माय लव बताया था। उन्होंने सिर्फ सुष्मिता सेन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थीं। अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर पर भी सुष्मिता सेन के साथ फोटो लगाते हुए बायो में लिखा था, 'फाइनली मैं अपनी पार्टनर इन क्राइम के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहा हूं। माय लव 'सुष्मिता सेन'। लेकिन अब ललित मोदी ने ना सिर्फ अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल डाली है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टा बायो में से भी सुष्मिता सेन का नाम हटा दिया है।
ब्रेकअप की वजह
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि इन दोनों के ब्रेकअप की वजह कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन का बीते साल 2021 में ब्रेकअप हो गया था। हालांकि ये दोनों अब भी काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों को सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने के साथ स्पॉट किया गया था।