धनबाद। झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने मंगलवार को नामांकन किया। नामांकन के समय पांच लोग डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस में मौजूद रहे। इनमें झारखंड बीजेपी प्रसिडेंट बाबूलाल मरांडी, एमपी पशुपतिनाथ सिंह, एमएलए राज सिन्हा , कैंडिडेट ढुल्लू महतो और उनके ए़डवोकेट नरेंद्र त्रिवेदी शामिल थे।
मैंने आज धनबाद लोकसभा से अपना प्रत्याशी नामांकन भर दिया है।@narendramodi @JPNadda @AmitShah @yourBabulal @amarbauri @BJP4India @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/fV9uhO8ydT
— ढुलू महतो (मोदी का परिवार) (@dhullu_mahto) April 30, 2024और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
यह भी पढ़ें:Bihar:अनंत सिंह को मिली 15 दिनों की पैरोल, एक मई को आ सकते हैं जेल से बाहर
नामांकन के लिए धनबाद आने से पहले ढुल्लू महतो ने अपनी धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ अपने पैतृक गांव चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे। ढुल्लू ने एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। इसके बाद समाहरणालय पहुंच पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी भी उपस्थित रही।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार झारखंड से सभी 14 सीट एनडीए जीतेगी।. इंडी गठबंधन पहले ही चुनाव में हार मान लिया है।ढोल नगाड़े गाजे बाजे एवं छउ नृत्य के के साथ समर्थकों ने अपने लोकप्रिय नेता ढुल्लू महतो एवं बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया।.इसके बाद जुलूस के साथ रोड शो करते हुए ढुल्लू महतो धनबाद के गोल्फ ग्राउंड के लिए निकले। जुलूस में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जहां केसरिया परिधान और पगड़ी में नज़र आएं। वही गाजे बाजे और झूमते नाचते कार्यकर्ता बीजेपी के झंडा लिए ढुल्लू के समर्थन मे खूब नारे भी लगाएं।
काम” और “राम” कराएंगे बेड़ा पार: सावित्री देवी
बीजेपी कैंडिडेट ढुल्लू महतो की वाइफ सावित्री देवी अपने हसबैंड की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा की उनके पति को जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। राम के नाम पर उनके हसबैंड की जीत पक्की है।