•  कतरास GM एके सिंह ने नारियल फोडकर नींव रखा

धनबाद। कतरास कोयलांचल के पत्रकारों का बरसों पुराना प्रेस भवन का सपना सोमवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के सहयोग से धरातल पर उतरा। सूर्य मंदिर प्रांगण नदी किनारे प्रेस क्लब कतरास भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से  सम्पन्न हुआ।


भुमि पुजन समारोह मे चीफ गेस्ट बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो तथा स्पेशल गेस्ट बीसीसीएल एरिया 4 के जीएम अरुण कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान संचालन अजय तिवारी ने किया। भूमि पूजन उत्सव को संबोधित करते हुए बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रेस क्लब कतरास का भवन निर्माण इस प्रकार से होगा कि दुर दराज से लोग इसे देखने के लिए आयेंगे। किसी भी तरह की कोई कमी भवन की सुनंदरता में नहीं छोड़ी जायेगी। 

जीएम एके सिंह ने कहा कि उनके द्वारा जो भी सहयोग की आवशयकता प्रेस क्लब को होगी वे अपने स्तर से यथासंभव मदद करेंगे।भवन के दूसरे तल निर्माण के लिए भी हर संभव मदद करेंगे।प्रेस क्लब के वरीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने बाघमारा एमएलए व जीएम एके सिंह को  प्रेस क्लब मे निर्माण मे सहयोग देने के लिऐ उन्हे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है विधायक जी के अथक प्रयास से आज पत्रकारों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है। इसके लिए एमएलए की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब के वरीय संरक्षक दिलीप अंजाना, अजय राणा, मुस्तकीम अंसारी ,प्रेस क्लब के महासचिव बिनोद रजक,कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडे,उपाध्यक्ष सोहन कुमार विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साव,उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद,मोहम्मद तफाजुल, संगठन सचिव सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष समर शक्ति सिंह, सह कोषाध्यक्ष वरुण वैध, जितेंद्र पासवान,विश्वजीत चटर्जी,पिंटू शर्मा, बंटी सिन्हा,दीपक गुप्ता,मनोज त्रिवेदी कार्यालय प्रभारी सुमन सिंह,प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जीतू, कामदेव सिंह, बरूण वैद्य, सुनिल निषाद, कुणाल चौरसिया,अजय साव,,चंदन तिवारी,अश्वनी कुमार,सूर्यदेव मांझी, सुभाष कुमार, समीत खान,चंदन हजारी, मदन चौहान, भोला पांडे,,विनय वर्मा, निकेश कुमार पांडे, उमेश सिंह, चंदन तिवारी,पप्पू सिंह,चुनचुन गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, विष्णु चौरसिया, सतीश सिंह, पप्पू सिंह,अमीर खान, रमेश पांडे,भरत शर्मा, विष्णु चौरसिया, बबलू बनर्जी  के आलावे संवेदक छोटु पासवान आदि मौजूद थे।