मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स की सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज द फेम गेम से डिजिटल पारी शुरू कर रही हैं। माधुरी को द फेम गेम नामक पहली सीरीज में वो रोल निभाने का मौका मिला है, जो वो रियल लाइफ में रही हैं। यानी सुपरस्टार। द फेम गेम सीरीज का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है।
उत्तर प्रदेश: पुलिस इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय की चुनावी कविता ने सोशल मीडिया पर मचायी धूम
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
द फेम गेम में माधुरी अनामिका आनंद नाम की एक सुपरस्टार बनी हैं। उसका हसबैंड और दो बच्चे हैं। हसबैंड के रोल में संजय कपूर हैं। संजय और माधुरी की फिल्म राजा 1995 में आयी थी। यह फिल्म संजय की डेब्यू फिल्म प्रेम के एक महीने बाद सिनेमाघरों में आयी थी। उस वक्त संजय डेब्यू टेंट थे और माधुरी स्थापित सितारा। संयोग से ओटीटी की दुनिया में संजय माधुरी से सीनियर हैं।अनामिका एक दिन अचानक गायब हो जाती है। 48 घंटों तक जब कोई खबर नहीं मिलने पर अफरा-तफरी जाती है। पुलिस और मीडिया एक्टिव हो जाते हैं। सेक्रेड गेम्स फेम राजश्री देशपांडे इनवेस्टिगेटिंग अफसर बनी हैं। वह अनामिका की गुमशुदगी का केस संभाल रही हैं। जांच में एक एंगल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी निकलता है। इस रोल में मानव कौल हैं।
पूरी सीरीज अनामिका की खोज पर केंद्रित है। इसीलिए घोषणा करते वक्त इस सीरीज का शीर्षक भी फाइंडिंग अनामिका ही बताया गया था। बाद में नाम बदलकर द फेम गेम कर दिया गया है। द फेम गेम करण जौहर की डिजिटल कंटेंट बनाने वाली कम्पनी धर्मेटिक की पेशकश है। सीरीज का डायरेक्शन श्री राव ने किया है। नेटफ्लिक्स पर द फेम गेम 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।