Advertisement

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार में बारात लेकर जा रहा दूल्हा और उसका ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इससे बारातियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बारात को बीच रास्ते में ही रोक दी दिया गया। 

ADVERTISEMENT

पुलिस ने कहा कि धार में बारात ले रहे दो वाहनों को रास्ते में रोका गया क्योंकि शादियों पर रोक लगी हुई है। इसके बाद जब दूल्हे का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया तो वो कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद ड्राइवर की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस ने इस मामलें में एफआइआर दर्ज कर लिया है।

एमपी गवर्नमेंट ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्य प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस ट्रांसपोर्ट संचालन को 15 मई तक स्थगित कर दिया है।