नागपुर। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के चीफ मोहन भागवत ने रहा है कि दुनिया के 'अच्छे देशों' के पास ढेर सारे विचार हैं। एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: अजय कुमार सिंह बने स्टेट के डीजीपी नोटफिेकेशन जारी
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
''दुनिया के अच्छे देशों के पास हर तरह के विचार होते हैं''
भागवत मंगलवार को नागपुर में राजरत्न पुरस्कार समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि 'एक व्यक्ति, एक विचार, एक समूह, एक विचारधारा किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकती। उन्होंने कहा, ''दुनिया के अच्छे देशों के पास हर तरह के विचार होते हैं। उनके पास सभी तरह की व्यवस्थाएं भी होती हैं और वे इन्हीं व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं।''आरएसएस प्रमुख ने कहा कि नागपुर के पूर्व शाही घराने-भोंसले परिवार संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के समय आरएसएस से जुड़ा था।
छत्रपति शिवाजी महाराज ने की 'स्वराज्य' की स्थापना
मोहन भागवत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने 'स्वराज्य' की स्थापना की और उनके समय में दक्षिण भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया। वहीं, नागपुर के भोंसले परिवार के शासन में पूर्व और उत्तर भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया था।