नई दिल्ली। इंडिया के ओपनर बैट्समैन और विकेटकीपर केएल राहुल ने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को शादी कर ली। मुंबई खंडाला में आयोजित Wedding में दोनों के फैमिली और रिश्तेदारों सहित दोस्तों ने बधाइयां और गिफ्ट दिये हैं। टीम इंडिया के एक्स कैप्टन महेंद्र सिंह और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने केएल राहुल को शादी का गिफ्ट दिया है।
यह भी पढ़ें:BCCI: ईशान किशन ने मां ने कहने पर लिया जर्सी नंबर 32, महेंद्र सिंह धोनी को मानते हैं अपना आदर्श
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
धोनी की कैप्टनशीप में केएल राहुल ने किया था डेब्यू
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन टीम के दो एक्स कैप्टन ने राहुल के लिए उनके इस खास दिन पर दो बेहद शानदार गिफ्ट पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए।एमएस धोनी कै कैप्टनशीप में राहुल ने इंडिया के लिए अपना ODI और T20I पदार्पण किया था। धोनी ने राहुल 80 लाख की कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट में दी। वहीं, कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने केएल राहुल और अथिया को एक बीएमडब्ल्यू भेंट की, जिसकी प्राइस 2.70 करोड़ रुपये है।
हालांकि धोनी और कोहली खुद शादी में शामिल होने नहीं आ सके, लेकिन माना जा रहा है कि उनके गिफ्ट जरूर पहुंचे। राहुल और अथिया ने खंडाला फार्म हाउस में शादी समारोह में शादी की। इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री और इंडियन क्रिकेट दोनों से कई लोकप्रिय हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, कई प्लेयर्स नअपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके थे। धोनी वीडियो के जरिए एक संदेश भेजा। कोहली इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज में विजी रहे।