- दो वैरिएंट AX और LX के साथ कंपनी दो अक्टूबर को इंडियन मार्केट में सेल के लिए लॉन्च करेगी
नई दिल्ली। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी फेमस सवारी Thar 2020 को इंडिया में पेश कर दिया है। नई महिंद्रा थार पिछली मॉडल की तुलना में साइज में काफी बड़ी है। इसे कंपनी ने लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि Mahindra Thar को 2010 में सबसे पहले इंडिया में लॉन्च किया गया था।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन
Mahindra Thar को कंपनी ने दो इंजन विकल्प 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। इंडिया में थार कई छत विकल्पों हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप और पहली बार कन्वर्टिबल टॉप में भी उपलब्ध होगी।
इंटीरियर में खास फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो इसमें सात इंच की 'ड्रिजिल रेसिस्टेंट' इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। कार की पिछली सीटें अब सामने की ओर दी गई हैं। जबकि स्पीकर कार के टॉप पर लगाए गए हैं। कार की अपहोल्सट्री पूरी तरह से वाशेबल है।
डिजाइन में बदलाव
थार के एक्स्टीरियर का डिजाइन पहले से मेल खा रहा है। हालांकि इसे फ्रंट से देखने पर कुछ बदलाव दिखते हैं। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल है। थार में 18-इंच के टायर और लंबे व्हीलबेस का भी प्रयोग किया गया है।
कलर और वैरिएंट
नई महिंद्रा थार छह रंग विकल्पों रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नापोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकऑन बेज में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इस कार को दो वैरिएंट AX और LX के साथ कंपनी दो अक्टूबर 2020 को इंडियन मार्केट में ब्रिकी के लिए लॉन्च करेगी।