- वर्ष 2020 के अंत तक थार एसयूवी की वेटिंग लगभग नौ महीने
नई दिल्ली। इंडिया में वर्ष 2020 की अक्टूबर में लांच की गयी महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के समय से ही लगातार वेटिंग पीरियड की खबरें आ रही हैं। लांचिंग के पांच महीनों के भीतर इस कार ने 50,000 बुकिंग हासिल की हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ऑटोमोटिव डिवीजन के Chief Executive Officer वीजय नाकरा ने कहा है कि हम इस अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं, ऑल-न्यू थार की प्रतिक्रिया हमारी सभी उम्मीदों को पार कर गई हैं। वर्ष 2020 के अंत तक थार एसयूवी की वेटिंग लगभग नौ महीने हो गई थी।
महिंद्रा ने कस्टमर्स की मांग को पूरा करने के लिए इस साल के शुरुआत में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए वादा किया था।र लगभग पांच महीने तक वेटिंग पीरियड को सीमित कर दिया गया। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 150PS की पावर और 300Nm का टॉर्क (MT) पर जेनरेट करता है। वहीं यह इंजन 320Nm टॉर्क (AT) पर जेनरेट करता है।
Mahindra Thar में एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों को मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल यूनिट मिलती है, जबकि विकल्प के रूप में 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी लाभ उठाया जा सकता है। महिंद्रा थार की कीमत वर्तमान में 12.10 लाख रुपये से लेकर 14.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की गई है। यह कार दो वेरिएंट AX (O) और LX में उपलब्ध है।
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल