धनबाद (Threesocieties.com Desk)। झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी Prince Khan के गिरोह से जुड़े सक्रिय सदस्य किशन खान उर्फ तसलीम खान को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह विलेज रोड का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें:धनबाद में ‘रेलवे जॉब रैकेट’ का भंडाफोड़: 40 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बरामद
गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाअड्डा थाना कांड सं0-297/25 व 11/26 में फरार कुख्यात अपराधी किशन खान रांची में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी शंकर कामती की मॉनिटरिंग में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची में दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया।
रंगदारी और अवैध निवेश में था सक्रिय
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क का सक्रिय सदस्य रहा है। उसकी भूमिका गिरोह के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना
रंगदारी की मांग कराने में सहयोग
गिरोह के सदस्यों को ठिकाना देना
आर्थिक सहायता पहुंचाना
रंगदारी से अर्जित रकम को जमीन और अन्य कारोबार में निवेश कराना
मोबाइल बरामद, अन्य सदस्यों की तलाश जारी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल की जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं तीन प्राथमिकी
सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि किशन खान के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में तीन अलग-अलग मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से गिरोह की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।
टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अभियान में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है।Do you like this personality?