TCS नासिक धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन: निदा खान 3 दिन की पुलिस हिरासत में

नासिक के चर्चित TCS धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन-कैमरा सुनवाई के दौरान SIT ने डिजिटल सबूत, आर्थिक लेनदेन और अन्य आरोपियों से संबंधों की जांच की जरूरत बताई। मामले में कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

TCS नासिक धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन: निदा खान 3 दिन की पुलिस हिरासत में
असली निदा खान व प्रोफाइल फोटो।

मुंबई (Threesocieties.com Desk):  महाराष्ट्र  के नासिक में चर्चित टीसीएस धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही निदा खान को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नासिक रोड कोर्ट में सुनवाई इन-कैमरा तरीके से की गई, जहां केवल सरकारी वकील, जांच अधिकारी, आरोपी और उनके वकीलों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगालमें भाजपा राज! सुवेंदु अधिकारी होंगे नए CM, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान,कल लेंगे शपथ

42 दिन तक फरार रही आरोपी

पुलिस के अनुसार, निदा खान पिछले 42 दिनों से फरार चल रही थी। उसकी तलाश में नासिक पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार कई शहरों में छापेमारी कर रही थीं। आखिरकार उसे छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अपने परिवार के साथ वहां छिपकर रह रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले दो दिनों तक इलाके की रेकी की ताकि कोई जोखिम न हो। गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीरों ने भी लोगों को चौंका दिया, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जा रही उसकी प्रोफाइल फोटो और वास्तविक तस्वीर में काफी अंतर बताया जा रहा है।

कोर्ट में क्या हुआ?

सरकारी पक्ष की ओर से विशेष सरकारी वकील अजय मिसर ने अदालत में कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होना बाकी है। उन्होंने पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि डिजिटल सबूत, आर्थिक लेनदेन और अन्य संदिग्धों से आरोपी के संबंधों की गहन जांच जरूरी है। वहीं बचाव पक्ष के वकील राहुल कासलीवाल ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल जांच में सहयोग कर रही हैं और पुलिस हिरासत की आवश्यकता नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर दी।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला Tata Consultancy Services  की नासिक यूनिट से जुड़ा है, जहां महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और कथित जबरन धर्मांतरण के प्रयासों के आरोप लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कर्मचारियों पर धार्मिक दबाव डालने, व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए टारगेट करने और मांसाहारी भोजन खाने का दबाव बनाने जैसे आरोपों की जांच कर रही है। एसआईटी अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी के नाम सामने आए हैं। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है।

“अगर कॉर्पोरेट जिहाद है तो जड़ तक जाएंगे”

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इसकी तह तक जाएगी। उन्होंने कहा कि टीसीएस प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। फडणवीस ने कहा कि यदि जांच में “कॉर्पोरेट जिहाद” जैसी बात सामने आती है तो सरकार इसकी जड़ तक पहुंचेगी।

आगे हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस अब आरोपी के डिजिटल नेटवर्क, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और संपर्कों की जांच कर रही है। पूरे मामले पर महाराष्ट्र सहित देशभर की नजर बनी हुई है।


निदा खान ने प्रोफाइल फोटो से दुनिया को बरगलाए रखा, देखिए आरोपी का असली चेहरा

नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार आरोपी निदा खान की पहली तस्वीर सामने आई है। खास बात है कि सोशल मीडिया पर सामने आई उसकी तस्वीर से वास्तविक तस्वीर एकदम अलग है। सूत्रों की मानें तो निदा खान ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर लगाई थी कि उसे कोई पहचान न सके। गिरफ्तारी के बाद उसकी जो तस्वीर सामने आई है, वह एकदम अलग है।

पांच लोगों के साथ एक फ्लैट में अपनी फैमिली के साथ रह रही थी निदा खान
सूत्रों के अनुसार, आरोपी निदा खान और उसकी मां, पिता, भाई और चाची सहित पांच अन्य छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव में कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस को दिन दिन पहले ही उसके यहां छिपे होने की सूचना मिल गई थी। हालांकि टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए लगातार दो दिनों तक फ्लैट और पूरे इलाके की रेकी की गई। उसके बाद निदा खान को गिरफ्तार किया गया।