लातेहार (Threesocieties.com Desk): सूचना सटीक हो और रणनीति मजबूत, तो जंगल भी राज नहीं छिपा पाता—इसी को साबित करते हुए लातेहार पुलिस ने ‘ऑपरेशन ड्रैगन’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को जिले के कुरुमखेता जंगल में चलाए गए विशेष अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: झारखंड टेंडर घोटाला: 14 इंजीनियरों पर ED का शिकंजा, 90 करोड़ की काली कमाई जब्त करने की तैयारी
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
— Latehar Police (@LateharPolice) May 6, 2026
पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एवं उनके निर्देशन में 'Special Operation Dragon 228' के तहत कुरुमखेता जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन JJMP के 2 उग्रवादी (मनोज लोहरा व महादेव सिंह) गिरफ्तार। pic.twitter.com/6W8fZGU5Lz
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा और महादेव सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।
गुप्त सूचना से घेराबंदी तक: ऐसे चला ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन लॉन्च किया गया। पुलिस व सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने कुरुमखेता जंगल में सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की। जैसे ही उग्रवादियों को पुलिस की भनक लगी, उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों की मुस्तैदी के सामने उनकी एक नहीं चली और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
हथियारों का जखीरा देख दंग रह गई पुलिस
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद सामान ने साफ कर दिया कि उग्रवादी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे। मौके से बरामद हुआ:
1 AK-47 राइफल
2 SLR राइफल
9 मैगजीन
318 जिंदा कारतूस
2 वॉकी-टॉकी
2 वाई-फाई राउटर
5 मोबाइल फोन
6 सिम कार्ड
यह बरामदगी इलाके में संभावित बड़े हमले की आशंका को भी उजागर करती है।
एसपी बोले—अब दबाव में हैं उग्रवादी संगठन
प्रेस वार्ता में एसपी कुमार गौरव ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों का असर अब साफ दिखने लगा है। उन्होंने कहा: “JJMP और माओवादी संगठन अब दबाव में हैं, उनका नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है।” “पुलिस का लक्ष्य उग्रवाद के हर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।”
फरार उग्रवादी शंकर राम की तलाश तेज
इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस का अभियान जारी है। फरार उग्रवादी शंकर राम की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
सुरक्षा बलों का बढ़ा मनोबल, उग्रवादियों को सख्त संदेश
लातेहार पुलिस की इस कार्रवाई ने जहां सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है, वहीं उग्रवादियों के लिए साफ संदेश भी है—अब जंगल भी उनके लिए सुरक्षित नहीं रहे। ‘ऑपरेशन ड्रैगन’ को जिले में उग्रवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान माना जा रहा है, जो आने वाले समय में और बड़े खुलासे कर सकता है।