वियतनाम में बड़ा समुद्री हादसा: टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की दर्दनाक मौत; 21 यात्रियों को बचाया गया

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास टूरिस्ट बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के पर्यटक शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

वियतनाम में बड़ा समुद्री हादसा: टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की दर्दनाक मौत; 21 यात्रियों को बचाया गया
फु क्वोक द्वीप के पास दर्दनाक हादसा।

Advertisement

       HighLights:

  • मृतकों में 10 तमिलनाडुए 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के निवासी शामिल
  • बोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 36 लोग सवार थे
  • 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गयाए कई यात्री नाव के नीचे फंस गए थे

हनोई/नई दिल्ली(Threesocieties.com Desk): वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बोट अचानक पलट गईए जिसमें 15 भारतीयों की मौत हो गई। मृतकों में 10 तमिलनाडुए 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के पर्यटक शामिल हैं। हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गयाए जबकि राहत एवं बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में फिर भड़की जंग! होर्मुज बंद, अमेरिकी एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप; दुनिया पर मंडराया तेल संकट

स्थानीय प्रशासन के अनुसारए नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य यानी कुल 36 लोग सवार थे। यह नाव पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के समीप स्थित होन मे रुट (Hon May Rut) से न्गोआई द्वीप (Ngoi Island) की ओर लेकर जा रही थी। तट से लगभग 400 मीटर पहले नाव अचानक पलट गई और सभी यात्री समुद्र में गिर गए।

समुद्र की ऊंची लहरें बनीं हादसे की वजह

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसारए हादसा शनिवार सुबह करीब 10रू30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय समुद्र में तेज लहरें उठ रही थीं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ऊंची लहरों के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया। कुछ वीडियो में भी समुद्र की तेज लहरें साफ दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कई पर्यटक लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थेए जिससे हादसे के बाद वे नाव के नीचे फंस गए और उन्हें बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।

आसपास मौजूद पर्यटकों ने शुरू किया बचाव

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य नावों और पर्यटकों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। एक नाव मालिक ने बताया कि उनकी नाव मात्र पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई थीए लेकिन कई यात्री पलटी हुई नाव के भीतर फंसे होने के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि जब यात्रियों को बाहर निकाला गया तो केवल कुछ ही लोग होश में थे।

नौसेना, तटरक्षक और बॉर्डर गार्ड ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही एन थोई बॉर्डर गार्ड, वियतनामी नौसेनाए तटरक्षक बल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान में दो जहाजए स्पीडबोट और 35 अधिकारी एवं सैनिक लगाए गए। कई घंटे चले अभियान के बाद सभी 36 लोगों को समुद्र से बाहर निकाल लिया गया। इनमें से 21 लोग जीवित बच गये, जबकि 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई।

भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम

हादसे के बाद हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं ताकि पीड़ित परिवारों को सहायता और जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। दूतावास ने कहा कि भारतीय अधिकारी लगातार वियतनामी प्रशासन के संपर्क में हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और महावाणिज्य दूतावास प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और उनकी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है फु क्वोक द्वीप

फु क्वोक द्वीप वियतनाम का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां स्थित न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्रए सफेद रेत वाले बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट के जरिए यहां घूमने पहुंचते हैं।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल वियतनामी प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका खराब समुद्री मौसम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।