धनबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन:प्रिंस खान गिरोह से हफ्ते में दूसरी मुठभेड़, कुबेर समेत कई शूटर घायल

धनबाद में प्रिंस खान गैंग के खिलाफ रांची और धनबाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन। भागाबांध जंगल में मुठभेड़ में कुबेर सिंह समेत कई अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार। दुबई से ऑपरेट हो रहे गैंग पर पुलिस का शिकंजा।

धनबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन:प्रिंस खान गिरोह से हफ्ते में दूसरी मुठभेड़, कुबेर समेत कई शूटर घायल
मौके पर पहुंचे एसएसपी पव्रभात कुमार।
  • धनबाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
  • जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन अपराधी गिरफ्तार
  • कई हथियार और बम बरामद

धनबाद (Threesocieties.com Desk):  धनबाद के वासेपुर से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। दुबई में बैठकर रंगदारी और आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाने वाले इस गिरोह के खिलाफ रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें: खरमास शुरू होते ही थमी शहनाई : 15 मार्च से 14 अप्रैल तक शादी-ब्याह पर विराम, इसके बाद मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त

सोमवार तड़के हुए इस ऑपरेशन में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुबेर सिंह उर्फ अमन सिंह समेत दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अन्य अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सप्ताह में दूसरी मुठभेड़

धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 8 मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भूईंफोड़ इलाके में जैप-3 फायरिंग रेंज के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।उस समय पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और दो बम भी फेंके। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सुदीश ओझा को दोनों पैरों में गोली मार दी, जबकि सरायढेला थाना के एएसआई बालमुकुंद कुमार भी घायल हो गए थे। इस दौरान सुदीश के साथी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया था।

भागाबांध के जंगल में तड़के मुठभेड़

सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस खान गिरोह के छह शूटर केंदुआडीह बस्ती के पास जंगल में छिपे हुए हैं।सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह को गोली लगी व  एक अन्य अपराधी घायल हो गया। तीसरा अपराधी भागते समय गिरकर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बोर्रागढ़ ओपी की पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गए।

 तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

विकी डोम

अफजल

अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह

तीनों का इलाज पुलिस कस्टडी में अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुबेर सिंह गिरोह का अहम हैंडलर था, जो प्रिंस खान के ऑडियो और वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी करता था।

 कई वारदातों में शामिल था गिरोह

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी हाल के दिनों में कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे, जिनमें शामिल हैं: रांची के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग, धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी व  रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट के कर्मचारी की हत्या। घटनास्थल से पुलिस ने बम, कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल और बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया।

धनबाद व रांची एसएसपी ने बनाई रणनीति

इस पूरे ऑपरेशन की रणनीति धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मिलकर तैयार की।पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी कॉल और फायरिंग की घटनाओं का मास्टरमाइंड कुबेर धनबाद में छिपा हुआ है, जिसके बाद संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया।

 दुबई से ऑपरेट हो रहा गैंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुलेआम रंगदारी मांगने के कारण झारखंड पुलिस की भी काफी किरकिरी हो रही है।इस मुद्दे को झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने विधानसभा में उठाते हुए सवाल किया था कि आखिर किन लोगों की मदद से प्रिंस खान विदेश भागने में सफल हुआ।

पुलिस का दावा: जल्द पकड़े जाएंगे बाकी अपराधी

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

पुलिस एनकाउंटर में घायल  कुबेर हैं प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग के बीच का मजबूत कड़ी
पुलिस एनकाउंटर में जिस कुबेर को गोली लगी वह प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग के बीच का मजबूत कड़ी है।वर्तमान में प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के द्वारा एक साथ मिलकर गैंग चलाया जा रहा है। दोनों के बीच का मजबूत कड़ी था कुबेर. इसके द्वारा ही एक केएसएस नाम का संगठन बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबारियों को धमकी देने और रंगदारी मांगने का काम किया जाता है।नबाद के केंदुआडीह बस्ती के पास भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस–प्रिंस खान गैंग के बीच सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,एक भागते समय घायल हुआ है। जिनमें कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल है। तीनों अपराधियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम विधानसभा में गुंजा, सरकार का दावा-गुर्गे को चुनचुन कर मारा जा रहा
झारखंड के कई जिलों में दुबई में बैंठा गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम आतंक का पर्याय बन गया है। झारखंड विधानसभा में भी शनिवार को प्रिंस खान को लेकर विपक्ष के द्वारा कई तीखे सवाल सरकार से किए गए थे।  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ॉ सदन में कहा कि प्रिंस खान दुबई और उसके पास के इलाकों से अपने गुर्गों के जरिए गैंग ऑपरेट करता है।र दहशत फैलाकर वसूली का सम्राज्य चलाता है। इसपर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉनर्र नोटिस जारी किया गया है। उसके गुर्गों को चुनचुन कर मारा जा रहा है।