DGMS में महाफेरबदल: धनबाद को मिले नए डीडीजी रविंद्र मंदेकर, 55+ अधिकारियों का ट्रांसफर

खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) ने देशभर में 55 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया है। उदयपुर से रविंद्र तुलसीदास मंदेकर को धनबाद का नया डीडीजी बनाया गया है। श्रम मंत्रालय के निर्देश पर उप महानिदेशक, निदेशक और उप निदेशक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया।

DGMS में महाफेरबदल: धनबाद को मिले नए डीडीजी रविंद्र मंदेकर, 55+ अधिकारियों का ट्रांसफर
खान सुरक्षा महानिदेशालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव।


धनबाद (Threesocieties.com Desk) : खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर देशभर में उप महानिदेशक (DDG), निदेशक और उप निदेशक स्तर के 55 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस व्यापक फेरबदल का असर धनबाद मुख्यालय समेत विभिन्न जोन और रीजन कार्यालयों में देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम का अल्टीमेटम: 60 दिन में करा लें पुराने मकानों का नक्शा नियमित, वरना होगी कार्रवाई!

सबसे अहम बदलाव धनबाद में हुआ है, जहां उदयपुर में तैनात डीडीजी (माइनिंग) रविंद्र तुलसीदास मंदेकर को सेंट्रल जोन धनबाद का नया डीडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान डीडीजी मुरलीधर बिदारी को उदयपुर भेजा गया है।

मुख्यालय से जोन तक बदलाव

DGMS मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। निदेशक (माइनिंग) श्याम मिश्रा को धनबाद मुख्यालय से कोडरमा भेजा गया है, जबकि नागेश्वरराव नामवरापु हैदराबाद से धनबाद आएंगे। टाम मैथ्यू को उदयपुर से सेंट्रल जोन धनबाद रीजन-1 भेजा गया है। संजय कुमार गिम्मेडी को सीतारामपुर से धनबाद रीजन-2 में पोस्टिंग मिली है। कुमार राजीव कृष्ण कुमार को वाराणसी से धनबाद रीजन-3 भेजा गया।

कई अधिकारियों की बदली

कोडरमा में तैनात नवा प्रकाश देओरी को गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि चाईबासा के राकेश रमेश्वर मिश्रा का तबादला पारासिया किया गया है। उप निदेशक स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। निलिप मलिक को धनबाद से भुवनेश्वर, दीपक कुमार प्रभाकर को धनबाद से हैदराबाद, सीएच वेंकटेश को धनबाद से भुवनेश्वर भेजा गया है।

इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल विंग में भी फेरबदल

DGMS के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल विंग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रघु मेरुगु को उदयपुर से धनबाद-2, संस्कारसना बेहेरा को रांची से धनबाद-1, सुरेश कुमार पेदादा को धनबाद में ही नई जिम्मेदारी व  अजय कुमार रामनरेश यादव को सीतारामपुर से धनबाद भेजा गया है। इसके अलावा उप निदेशक विजय हरिदास पाटिल नागपुर से धनबाद आएंगे। वहीं अवर सचिव रवि शंकर निराला के आदेश पर अनिल कुमार दास को सीतारामपुर जोन में पोस्टिंग दी गई है।

मंत्रालय के निर्देश पर हुआ फेरबदल

सूत्रों के अनुसार यह तबादला प्रक्रिया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दिशा-निर्देश और प्रशासनिक नियमों के तहत की गई है। DGMS में लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग होने से खनन सुरक्षा प्रशासन में नई कार्यशैली और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

धनबाद, जो देश की कोयला राजधानी के रूप में जाना जाता है, वहां DGMS की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती को खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।