झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल : 46 IPS अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के एसपी बदले
झारखंड में बड़े स्तर पर 46 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। 11 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जानिए पूरी लिस्ट और इसके पीछे की वजह।
- कई अफसरों को डबल जिम्मेदारी
रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए शुक्रवार की आधी रात 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल में 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) को हटा दिया गया है, जिससे पूरे राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन कोतीनीर’ रहा सफल, में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो ढेर, पत्नी नताशा समेत 4 माओवादी मारे गये
आईपीएस अधिकारी मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया। पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:झारखंड में ‘मिडनाइट ट्रांसफर’! 17 IAS अफसर इधर से उधर, कई जिलों के DC बदले गये

IG और DIG स्तर पर भी बड़ा बदलाव, बोकारो के आईजी व डीआईजी हटाये गये
नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू आईजी की जिम्मेवारी दी गयी है। शैलेंद्र सिन्हा अब बोकारो के जोनल आईजी होंगे। क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड) बनाया गया है। माइकल राज एस को रेल आईजी का कमान दिया गया है। बोकारो से हटाकर सुनील भास्कर को जैप आईजी बनाया गया है। बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय बुलाया लिया गया है।

जिन जिलों के SP बदले, कई नए चेहरे मैदान में
सरकार ने जिलों की कमान नए अफसरों को सौंपी है:
निधि द्विवेदी – सरायकेला एसपी
आशुतोष शेखर – गढ़वा एसपी
अनुदीप सिंह – पाकुड़ एसपी
प्रवीण पुष्कर – देवघर एसपी
मुकेश कुमार लुनायत – रामगढ़ एसपी
अमन कुमार – हजारीबाग एसपी
कपिल चौधरी – पलामू एसपी
नाथू सिंह मीणा – बोकारो एसपी
अनिमेष नैथानी – चतरा एसपी
शंभू सिंह – जामताड़ा एसपी
ऋषभ गर्ग – खूंटी एसपी
इसके अलावा कई जिलों में ग्रामीण और सिटी एसपी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं, जिनमें धनबाद, रांची और जमशेदपुर प्रमुख हैं।

बड़े शहरों में भी बदलाव
मूमल राजपुरोहित – रेल एसपी धनबाद
मोहम्मद याकूब – धनबाद ग्रामीण एसपी
गौरव गोस्वामी – रांची ग्रामीण एसपी
शुभम खंडेलवाल – जमशेदपुर ग्रामीण एसपी
ललित मीणा – सिटी एसपी जमशेदपुर
अन्य अहम पोस्टिंग
राजकुमार मेहता – एटीएस एसपी
मनीष टोप्पो – एससीआरबी एसपी
दीपक कुमार पांडे – एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक
अंजनी अनजान – जैप-5 कमांडेंट
रेशमा रमेशन – जैप-9 कमांडेंट
कुसुम पूनिया – जैप-8 कमांडेंट
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
इतने बड़े स्तर पर एक साथ तबादले होने से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई जिलों में नई रणनीति और नए नेतृत्व के साथ काम शुरू होगा, जिससे आने वाले समय में कानून-व्यवस्था पर सीधा असर देखने को मिल सकता है।






