धनबाद (Threesocieties.com Desk): जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी पासी पट्टी में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने एक चालक के घर को निशाना बनाते हुए ऐसी जगह गोली चलाई, जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से इलाके में भय और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड:सावन मेले से पहले बड़ा प्रस्ताव: बैद्यनाथधाम के लिए अलग पुलिस बटालियन बने, गर्भगृह से हो LIVE दर्शन
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

जानकारी के अनुसार, कनकनी पासी पट्टी निवासी रवि मिर्धा झरिया की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में चालक का काम करते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे उनका पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने उनके घर की लोहे की खिड़की से सटाकर गोली चला दी।
गोली इतनी तेज थी कि उसने लोहे की खिड़की को छेद दिया और सीधे कमरे के अंदर रखी अलमारी में जाकर लगी। इससे अलमारी का शीशा टूट गया और गोली अंदर ही फंस गई। गोली चलने की तेज आवाज से परिवार की नींद खुल गई और सभी लोग घबरा गए।परिवार के सदस्यों ने जब खिड़की और कमरे का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। यदि गोली का दिशा थोड़ा भी बदल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रवि मिर्धा और उनका परिवार काफी डरे हुए हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने मिलकर फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
घटना की सूचना मिलने के बाद लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे में रखी अलमारी से गोली भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे आखिर वजह क्या थी। लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात के समय घरों पर इस तरह फायरिंग होने लगे तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।