धनबाद। आइआइटी आइएसएम और महानदी कोलफिल्ड लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है। इंस्टीच्युट दी ओर से डायरेक्टर प्रो राजीव शेखर और एमसीएल की ओर सीएमडी पीके सिन्हा ने एमओयू पर साइन किया है। इसके तहत आइआइटी आइएसएम कंपनी के लिए रिसर्च करेगा। यह रिसर्च में उन एरिया में होगी, जहां कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
BMS में पोस्ट को लेकर विदाद बढ़ा, RSS चीफ तक पहुंची कंपलेन
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
IIT ISM के साइंटिस्ट एमसीएल अफसरों को माइनिंग एरिया की आने वाली नयी टेकनिक से संबंधित ट्रेनिंग देंगे। बैठक को प्रो राजीव शेखर के साथ पीके सिन्हा ने भी संबोधित किया.।आइआइटी आइएसएम की ओर से डीन आरएंडडी व डिप्टी डायरेक्टर प्रो शालीवाहन, प्रो एके मिश्रा, एचओडी माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, प्रो आरएम भट्टाचार्य डीन इंटरनेशनल रिलेशन एंड एल्युमनाइ अफेयर, प्रो अंशुमाली, प्रो एस भट्टाचार्य, प्रो एलए कुमार स्वामी दास के साथ अन्य उपस्थित थे। एमसीएल की ओर से कंपनी के डायरेक्टर टेक्निकल, ऑपरेशन ओपी सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस केआर वासुदेवन, डारेक्टर फाइनेंस केशव राव , डायरेक्टर टेक्निकल प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग बब्बन सिंह, सीवीओ प्रणव कुमार पटेल शामिल थे।