नई दिल्ली। WhatsApp काफी समय से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। ताजा रिपोर्ट में Multi-Device Support की टेस्टिंग के बारे में नई जानकारी मिली है।
व्हाट्सएप की जानकारी रखने वाली वेबसाइट WABetainfo के मुताबिक, व्हाट्सएप टेस्टिंग कर रहा है कि जब यह फीचर इनेबल किया जायेगा तो व्हाट्सएप कॉलिंग किस तरह काम करेगी। रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग डिवाइस पर कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग पिछले वीक से की जा रही है। इससे पता चलता है कि कंपनी फीचर पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
एक से ज्यादा डिवाइस पर चलेगा अकाउंट
फीचर कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिसियल पुष्टि नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर्स एक ही अकाउंट को एक ही समय पर चार डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात है कि मेन डिवाइस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी iOS और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए इस फीचर का टेस्टिंग कर रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
फीचर ऐसे करेगा काम
पुरानी कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का फीचर व्हाट्सएप के Linked Devices सेक्शन में मिलेगा। नई डिवाइस जोड़ने के लिए यूजर्स को यहां Link a New Device ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस फीचर को इनेबल या डिसेबल के लिए एक टॉगल बटन भी दिया जाएगा। साथ ही यहीं आपको कनेक्टेड डिवाइस की एक लिस्ट भी मिलेगी।