मुजफ्फरपुर। साहेबगंज पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद आग लगाकर उसकी मर्डर करने और बॉडीको ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पिछले तीन जनवरी को घटित घटना के मामले में मृतक नाबालिग के पिता की कंपलेन पर पुलिस ने गुलशन कुमार, चंचल कुमार, अभिनय कुमार तथा राजा कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है।
नाबालिग के पिता पंजाब में एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। तीन जनवरी को मोबाइल फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि गैंगरेप के बाद आग लगाकर छोटी पुत्री की मर्डर कर दी गई है ।पंजाब से वह छह जनवरी को जब अपने घर पहुंचे तो मामले को सही पाया। उनकी दूसरी पुत्री ने घटना के संबंध में बताया कि पांच दिसंबर 2020 की देर रात में उनकी छोटी पुत्री के साथ गुलशन कुमार तथा चंचल कुमार ने रेप कर वीडियो बना लिया। बराबर शारीरिक संबंध बनाने तथा किसी को बताने पर मर्डर करने दी धमकी दी।
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चारों आरोपितों ने तीन जनवरी की सुबह में उनके घर के एक कमरे में रपे करने के बाद मर्डर कर बॉडी को जला दिया । थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआप दर्ज की गयी है। रोपितों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है ।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा