मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एसबीआइ की रेपुरा बाजार ब्रांच से आर्म्स से लैश क्रिमिनलों ने 6.80 लाख रुपये लूट लिये। क्रिमिनल आर्म्स लहराते और फायरिंग करते हुए भाग निकले।
बैंक डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व स्टाफ से जानकारी ली। बैंक स्टाफ ने बताया कि कैश काउंटर से 6.80 लाख रुपये की डकैती हुई है। लोगों ने क्रिमिनलों को पकड़ने की कोशिश की तो आर्म्स लहराकर डराया गया। लोग एक दीवार की ओट में खड़े होकर लुटेरों को ललकारने लगे लेकिन क्रिमिनल फायरिंग करते हुए निकल गये।
भाग रहे क्रिमिनलों का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में लुटेरे बैंक के बाहर आर्म्स लहराते नज़र आ रहे हैं।एसडीपीओ रंजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाली गयी है। छह क्रिमिनल दो बाइक पर आये थे। उन्होंने मास्क और हेलमेट पहन रखा था।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
- रेलवे यात्रियों को मिलेगा 45 पैसे में 10 लाख तक का बीमा, 27 अक्टूबर से सुविधा