नागपुर: दोस्ती, ड्रग्स, ब्लैकमेल और जबरन मतांतरण! महिला ने लगाए रेप व निकाह के सनसनीखेज आरोप

नागपुर की एक विवाहित महिला ने स्कूल के परिचित और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, जबरन मतांतरण और निकाह कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी मौलाना फरार है।

नागपुर: दोस्ती, ड्रग्स, ब्लैकमेल और जबरन मतांतरण! महिला ने लगाए रेप व निकाह के सनसनीखेज आरोप
नागपुर में लव, ब्लैकमेल और मतांतरण का खेल!

नागपुर (Threesocieties.com Desk): महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है।भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी ने अपने स्कूल के समय के परिचित और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, जबरन मतांतरण और निकाह कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौलाना की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: चतरा सांसद कालीचरण सिंह का प्रयास रंग लाया,चिरमिरी रेल लाइन को केंद्र सरकार की बड़ी स्वीकृति

पीड़िता ने सोनेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उसके साथ धोखे, धमकी और ब्लैकमेल के जरिए लंबे समय तक यौन शोषण किया गया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसे जबरन धार्मिक रस्मों में शामिल कर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए भी मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। । पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़ित के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था।  महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था।

FIR के अनुसार, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली गईं। बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब 4 लाख रुपए भी वसूले। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं।

प्रॉपर्टी डील के बहाने बढ़ी नजदीकी

एफआईआर के अनुसार मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे प्रॉपर्टी खरीदने में मदद के बहाने महिला के संपर्क में आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने विश्वास जीत लिया। महिला का आरोप है कि 8 फरवरी 2025 को एक होटल में मुलाकात के दौरान उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि होश आने पर उसे पता चला कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जा चुके थे। बाद में इन्हीं वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने तथा उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे करीब 4 लाख रुपये वसूल लिए। डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

जबरन धार्मिक रस्में और निकाह कराने का आरोप

एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार 31 मई को आरोपी उसे कलमेश्वर क्षेत्र में ले गए, जहां एक मौलाना ने कथित तौर पर कुछ धार्मिक रस्में कराईं। महिला का दावा है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे 'कबूल है' कहलवाया गया और बाद में उसे धर्म परिवर्तन कर अयाज से निकाह कराने की घोषणा कर दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद उसे जबरन मांस खिलाया गया और फिर एक होटल ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।

काला जादू और सम्मोहन के आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी बार-बार एक बोतल में तरल पदार्थ लाकर उसे पिलाता था, कुछ धार्मिक शब्द पढ़ता था और सम्मोहन तथा काले जादू का हवाला देकर उसका यौन शोषण करता था। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने अंधविश्वास एवं काला जादू विरोधी कानून की संबंधित धाराओं को भी मामले में शामिल किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

पुलिस के अनुसार मामले में अयाज ताज मदारे और उसके सहयोगी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र का रहने वाला हजरत मौलाना फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है और मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने कहा- सभी आरोपों की होगी गहन जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। फिलहाल आरोप एफआईआर में दर्ज शिकायत पर आधारित हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। इस मामले ने नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद कई और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।