National Film Awards 2019:  सुशांत की 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म, कंगना रनौत बेस्ट ऐक्ट्रेस

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्टर एक्टर मनोज बाजपेयी और धनुष को चुना गया। वहीं कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस चुना गया है।

National Film Awards 2019:  सुशांत की 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म, कंगना रनौत बेस्ट ऐक्ट्रेस

Advertisement

नई दिल्ली।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्टर एक्टर मनोज बाजपेयी और धनुष को चुना गया। वहीं कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस चुना गया है।दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नामों का एलान किया गया। फीचर फ़िल्म केटेगरी में 461 और नॉन फीचर फ़िल्म केटेगरी में 220 फ़िल्मों को शामिल किया गया है। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की डिटेल जानकारी पीआईबी के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की गई है। ये समारोह इससे पहले कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया था। आज 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गयी।

 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी (भोसले) और धनुष (असुरन)
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- सोहिनी चटोपाध्याय
बेस्ट बुक इन सिनेमा- 'The Man who Watches Cinema' (अशोक रहाड़े)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर का मिला
नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
बेस्ट अनिमेशनल फिल्म- राधा
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस की हुई
फीचर फिल्म के लिए अवॉर्ड :स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्म: बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे
बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी भोसले, असुरन के लिए धनुष
बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन 
बेस्ट पॉप्युलर फिल्म- महर्षि
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- हेलन (मलयालम) 
बेस्ट फीचर फिल्म- मलियाली फिल्म Marakkar Arabikkadalinte- SimHam 

शैबाल चैटर्जी बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- A Gandhian Affair: India's Curious Portrayal of Love in Cinema
बेस्ट सिनेमा क्रिटिक- सोहिनी चट्टोपाध्याय

2020 में होना था ऐलान

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा पहले साल तीन मई 2020 को होनी थी। लेकिन इसे कोरोना महामारी के कारण टालना पड़ा था। पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी। इसके लिए जो क्राइटेरिया रखा गया है उसमें जिन फिल्में  Central Board of Film Certification द्वारा एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक सर्टिफाइड किया गया है। उनकी ही एंट्री पुरस्कार वितरण के लिए की गई है।