नई दिल्ली। दिल्ली एम्स में एडमिट बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की हेल्थ में सुधार हो रहा है। लालू के बेटे तेजस्वी व व बेटी डॉ मीसा भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू ने से ईद-उल-अजहा के मौके पर कोरोना एंव अन्य बीमारियों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं से सबकी हिफाजत की दुआ की है।
यह भी पढ़ें: मूल निवासी बिहार के लेकिन झारखंड में पिता कार्यरत तो संतान को मिलेगा नियुक्ति में आरक्षण का लाभ
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
लालू यादव ने देश-प्रदेशवासियों खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को त्याग एवं बलिदान के त्योहार ईद-उल-अजहा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लालू ने देश में शांति –समृद्धि बनी रहने की दुआदु की है। लालू ने हज यात्रियों को भी याद किया है और कहा है कि वे खुदा से सबकी हिफाजत के लिए दुआएं करें। मदीनाशरीफ जाएं तो हम सबकी अकीदत पेश करें।एक्स सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव एवं मीसा भारती ने भी सबको शुभकामनाएं दी हैं। तेजस्वी ने सबसे प्रेम-सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जाना। वह करीब 20 मिनट वहां रुके। उन्होंने लालू के परिजनों से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं सोनिया गांधी ने वीडियो कॉल के माध्यम से लालू प्रसाद का हालचाल लिया।
लालू की बेटी मीसा भारती ने शुक्रवार की सुबह उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली और बताया कि उनकी तबीयत तेजी से सुधर रही है। उन्होंने लिखा कि आपकी दुआओं से एम्स, दिल्ली में बेस्ट मेडिकल केयर से लालूजी की तबीयत में काफी सुधार है।मीसा ने अपनी पोस्ट के जरिये बताया कि आपके लालूजी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं, सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालूजी से बेहतर कौन जानता है। अपने मनोबल और आपसब की दुआओं की बदौलत लालूजी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ बनाए रखें, लालू जी को दुआओं में हमेशा याद रखें।