नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education ने कोरोना संक्रमण काल 9वीं से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स सीबीएसई दोस्त फॉर लाइफ ऐप लांच किया है।
CBSE अफसरों के अनुसार ये एप स्टूडेंट्स के मनो-सामाजिक कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। बोर्ड 10 मई से अपना वार्षिक परामर्श कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है। अभी तक ये परामर्श छात्रों को टोल-फ्री नंबर के माध्यम से ही दिया जाता था। लेकिन अब छात्र इस ऐप के माध्यम से परामर्श कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें वीक में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को ट्रेंड काउंसलर या प्रिंसिपल द्वारा फ्री लाइव काउंसलिंग सेशन आयोजित किये जायेंगें। इसमें स्टूडेंट्स को कैरियर संबंधी सलाह सहित कोरोना महमारी से जुड़े संदेश ऑडियो विजुअल के माध्यम से दी जायेगी।
स्टूडेंट्स उक्त सेशन से जुड़ने के लिए सुबह 9:30 से 1:30 बजे या दोपहर 1:30 से शाम 5:30 में से कोई भी एक टाइम सलेक्ट कर सकते हैं। अपनी सुविधा अनुसार चैट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।
जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है 12वीं की एग्जाम
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
- रेलवे यात्रियों को मिलेगा 45 पैसे में 10 लाख तक का बीमा, 27 अक्टूबर से सुविधा
बताया जाता है कि कोरोना वायरस संक्रमण की लहर के कारण CBSE की 12वीं क्लास की एग्जाम जुलाई तक के लिए स्थगित की जा सकती है।CBSE पहले ही 12वीं की एग्जाम स्थगित करने के अलावा 10वीं की एग्जाम कैंसिल भी कर चुका है।