- डीएमएफटी के तहत ली गई परियोजनाओं की गृह मंत्री व खान मंत्री ने की सराहना
नई दिल्ली। सेंट्रल गवर्नमेंट के खान मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में खान और खनिजों पर आयोजित छठे राष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद डीसी संदीप सिंह ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: झारखंड: बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनेगा: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
और भी पढ़ें
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
- 61.67 करोड़ के विवाद में छत्तीसगढ़ के संजय-सचिन अग्रवाल को राहत, जेल से हुए रिहा
डीसी द्वारा डीएमएफटी के तहत लीडर स्कूल, सदर अस्पताल और सीएचसी का उन्नयन, सुदूरवर्ती व दूरदराज के गांवों में सड़कें, प्रधानखंता में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी), गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण, मटकुरिया से आरा मोड़ तक फ्लाईओवर, पेयजल परियोजनाएं सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
समारोह में उपस्थित गृह मंत्री, खान मंत्री व अन्य गणमान्य लोगों ने डीएमएफटी के तहत ली गई जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।डीएमएफटी के तहत ली गई योजनाओं का प्रदर्शन करने के दौरान उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी ने बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की है। योजनाएं खनन प्रभावित क्षेत्रों की आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।समारोह में देश भर के डीएमएफटी जिलों ने भाग लिया। झारखंड से धनबाद और हजारीबाग को उनकी सर्वोत्तम योजनाओं के लिए चुना गया था।
कार्यक्रम में डीसी संदीप सिंह के साथ डीएमएफटी के टीम लीडर फरहान शेख, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शुभम सिंघल भी उपस्थित थे।