Advertisement

धनबाद। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 के व्यापक प्रसार हेतु मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस बाईक रैली में बीजेपी के धनबाद एमपी ढुलू महतो शामिल हुआ। 
यह भी पढ़ें:New-Delhi: ढुलू महतो की पीयूष गोयल से मुलाकात, बोकारो-धनबाद को रोजगार और निवेश का हब बनाने की मांग

ADVERTISEMENT

यह रैली देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करेगी तथा हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मौके पर ढुलू महतो ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में अपने घरों में तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रदर्शित करें।