नई दिल्ली। चुनाव आयोग लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए डेट का ऐलान हो गया है।चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

ADVERTISEMENT

जम्मू कश्मीर: उरी में 19 साल का पाकिस्तानी आतंकी अरेस्ट, 80 से ज्यादा ग्रेनेड बरामद

किस स्टेट में कितनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
आंध्र प्रदेश की एक, असम की पांच, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की तीन, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की तीन, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की तीन, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। 
एमपी के असामयिक निधन के बाद खाली हैं तीन लोकसभा सीटें
दादरा नगर हवेली से निर्दलीय एमपी मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है। मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी एमपी नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की बॉडी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था। 
हरियाणा में उपचुनाव बीजेपी की परीक्षा
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है। इस सीट से आईएनएलडी नेता अभय चौटाला एमएलए थे। उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इसी साल एमएलए से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन से बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हरियाणा की यह सीट बीजेपी के लिए परीक्षा साबित हो सकती है।