Advertisement

नई दिल्ली। एक्स पीएम डा. मनमोहन सिंह (89) की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली AIIMS के कार्डियो टावर में डा. नीतीश नायक की टीम की देखरेख में एडमिट कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।  वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। 

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली: बोर्डर स्टेट में बीएसएफ को मिला 50 किमी तक कार्रवाई का अधिकार, होम मिनिस्टरी ने जारी किया नया आदेश
डा. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स ने डायरेक्टर डाक्टर रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में एक मेडिकल बोर्ड बनाया है। एम्स ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को बुखार की जांच के लिए एडमिट कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।

पिछले साल भी एम्स में किया गया था एडमिट
डॉ मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक पीएम रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उन्हें 19 अप्रैल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। एक्स पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते हॉस्पीटल होना पड़ा था।