- जिस कस्टमर ने पहले बुकिंग की थी उसे सबसे पहले डिलीवरी दी जायेगी
नई दिल्ली। Mahindra and Mahindra इस फेस्टिव सीजन अपने कस्टमर्स को हाल ही में लॉन्च हुई अपनी नयी SUV 2020 महिंद्रा थार की डिलीवरी देगा। देश भर में मौजूद कंपनी की डीलरशीप से 500 थार को बता दें कि सात से लेकर आठ नवंबर तक डिलीवर किया जायेगा।
जिस कस्टमर ने पहले बुकिंग की थी उसे सबसे पहले डिलीवरी दी जायेगी। डिलीवरी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक ने नई थार का कौन सा वेरिएंट बुक किया है। अगर कस्टमर ने वेरिएंट की बुकिंग पहली की है और वेरिएंट अवेलेबल नहीं है तो ग्राहकों को उसकी डिलीवरी देर से की जायेगी।
उल्लेखनीय कि नई थार के सबसे पहले यूनिट को पहले ही नीलामी के जरिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले कस्टमर तक पहुंचाया जा चुका है। 2020 Mahindra Thar को दो अक्टूबर के दिन लॉन्च किया गया था। इस धाकड़ एसयूवी को दो ट्रिम्स में उतारा गया था जिसमें AX और LX शामिल है। इन दोनों ट्रिम्स की कीमत क्रमशः 9.8 और 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। आपको बता दें कि नई थार के 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि अब कंपनी ने बुकिंग क्लोज कर दी है।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
2020 Mahindra Thar में कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शंस में लॉन्च किया है। इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 150PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra Thar के डीजल मॉडल में 2.2-लीटर का इंजन दिया गया है जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजन्स के साथ स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।