- आरआरटीएस ट्रेनों का डिजाइन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लोटस टेम्पल से है प्रेरित
नई दिल्ली। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन का पहला लुक शुकवार को पब्लिक के सामने आ गया है। 180 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली आरआरटीएस ट्रेन में मेट्रो और बुलेट ट्रेनों जैसी सुविधा देखने को मिलेगा।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
ट्रेन के फस्ट लुक का अनावरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को इंडिया की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन के फस्ट लुक का अनावरण किया। मौके पर एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह और एनसीआरटीसी के बोर्ड के मेंबर भी मौजूद थे। इस मौके पर मंत्रालय, एनसीआरटीसी और बॉम्बार्डियर के सीनीयर अफसर भी मौजूद थे। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली आरआरटीएस ट्रेन इंडिया में अपने प्रकार की पहली आधुनिक प्रणाली वाली ट्रेन है।
दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी हाई स्पीड ट्रेन,स्टेनलेस स्टील से बनी ये एयरोडायनामिक ट्रेन
स्टेनलेस स्टील से बनी ये एयरोडायनामिक ट्रेनें हल्के होने के साथ-साथ पूरी तरह से एसी होंगी। सभी कोच में इंट्री व एग्जिट के लिए ‘प्लग-इन’ प्रकार के छह (दोनों तरफ तीन-तीन) स्वचालित गेट होंगे। बिजनेस क्लास कोच में ऐसे चार (दोनों तरफ दो-दो) गेट होंगे।सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ट्रेन में एक बिजनेस क्लास कोच होगा। बिजनेस क्लास कोच के अंदर फूड डिस्पेंडिंग मशीन भी लगी होगी। आरआरटीएस ट्रेनों में 2x2 ट्रांसवर्स आरामदायक सीटें, पैसेंजर्स के पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह (Legroom), खड़े होकर सफर कर रहे लोगों के आरामदायक सफर के लिए दोनों तरफ की सीटों के बीच में पर्याप्त जगह, सामान रखने का रैक, मोबाइल/ लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट, वाई-फाई और अन्य यात्री-केंद्रित सुविधाएं भी होंगी।
दिल्ली् के लोटस टैंपल से प्रेरित है इस ट्रेन का डिजाइन
आरआरटीएस ट्रेनों का डिजाइन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लोटस टेम्पल से प्रेरित है। लोटस टेम्पल एक ऊर्जा-कुशल इमारत का प्रतीक है, क्योंकि इसका डिज़ाइन प्रकाश और वायु के प्राकृतिक प्रवाह को बनाये रखता है। आरआरटीएस ट्रेन में भी ऐसी प्रकाश और टेंपरेचर कंट्रोल प्रणाली होगी जो ऊर्जा के कम खपत के बावजूद यात्रियों को आरामदायक अनुभव देगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस आरआरटीएस ट्रेन नये युग की तकनीक और भारत की समृद्ध विरासत का एक अनूठा मेल होगा।