- 2010 बैच IRSSE अधिकारी हैं दीप्ति पटेल
- तकनीकी प्रशासन और विजिलेंस सिस्टम का लंबा अनुभव
धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में विजिलेंस नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 29 मई 2026 को दीप्ति पटेल ने बीसीसीएल के Chief Vigilance Officer (CVO) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। इस अवसर पर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में एक गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: झरिया में रागिनी सिंह का बड़ा संगठनात्मक दांव: वार्ड-वार बने विधायक प्रतिनिधि, अब घर-घर पहुंचेगी टीम
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल ने दीप्ति पटेल को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सहित बीसीसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दीप्ति पटेल 2010 बैच की IRSSE अधिकारी हैं और तकनीकी प्रशासन, प्रबंधन तथा विजिलेंस सिस्टम में व्यापक अनुभव रखती हैं। उनके पास रेलवे और प्रशासनिक तंत्र में काम करने का लंबा अनुभव है, जिससे माना जा रहा है कि बीसीसीएल के विजिलेंस सिस्टम को और अधिक मजबूती मिलेगी। बीसीसीएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े कोल उपक्रम में विजिलेंस विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में दीप्ति पटेल की नियुक्ति को संगठनात्मक पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक निगरानी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कोयला उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ बीसीसीएल की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाने में मिल सकता है। बीसीसीएल में इस नेतृत्व परिवर्तन को केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि विजिलेंस तंत्र को नई दिशा देने वाले कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।