Advertisement
  • स्विच यूनाइटेड किंगडम में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों का कर रहा है संचालन 
  • इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी 
  • चार्ज करने के लिए डुअल गन चार्जिंग सिस्टम 

नई दिल्ली। अशोक लीलैंड के ईवी डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस को लॉंच कर दिया है। मौके पर उपस्थित सेंट्रल मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा कि आज मुंबई में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लॉन्च करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:बिहार: पुलिस जांच में खुलासा, 47 घंटे जेल से बाहर रहे बाहुबली आनंद मोहन, कोर्ट में बिताए सिर्फ तीन घंटे

अभी तक, स्विच यूनाइटेड किंगडम में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को चला रहा है। इस इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी और इसे चार्ज करने के लिए डुअल गन चार्जिंग सिस्टम है। कंपनी के अनुसार ये बस एकबार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी ने बताया कि उसे मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ऑर्डर मिला है। वह देश में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। 

विगत अप्रैल में, स्विच मोबिलिटी ने इंडिया और यूके में इलेक्ट्रिक बसों और हल्के कमर्शियल व्हीकल की एक सीरीज डेवल्प करने के लिए 300 मिलियन पाउंड के निवेश की घोषणा की थी। स्विच EiV 22 को भारत के लिए डिजाइन और डेवल्प किया गया है। कंपनी को विश्वास है कि EiV 22  पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफलता हासिल करेगी।