नई दिल्ली। देश में अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने इसका एलान किया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 12 साल से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जायेगा। अभी तक 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2022
मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।
साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।
मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।
60+ सभी बुजुर्गों को लगेगी प्रीकाशन डोज
हेल्थ मिनिस्टर ने प्रीकाशन डोज को लेकर बताया कि अब 16 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को प्रीकाशन डोज दी जायेगी।
हेल्थ मिनिस्टर ने किया ट्वीट
सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रीकॉशन डोज लगवा पायेंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।'