- किसी मेंबर के ग्रुप से निकलने पर ग्रुप के बाकी मेंबर्स को पता नहीं चलेगा
नई दिल्ली। अब यूजर WhatsApp के किसी Group से चुपचाप लेफ्ट हो सकेंगे। अभी किसी मेंबर के ग्रुप से निकलने पर ग्रुप के बाकी मेंबर्स को भी इसका पता लग जाता है। क्योंकि ग्रुप में नोटिफिकेशन दिख जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसी मेंबर के ग्रुप छोड़ने पर उसका नोटिफिकेशन ग्रुप में नहीं आयेगा।
यह भी पढ़ें:झारखंड: कोडरमा मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, गर्दन कटने से युवक की मौत, देख रहा था ट्यूबलाइट का करतब
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
यूजर अब जिसे चाहेंगे, उसे ही व्हाट्सएप पर उनके ऑनलाइन स्टेटस का पता चल सकेगा। इस महीने से यह सेवा शुरू होने जा रही है। व्हाट्सएप के फीचर में यूजर सलेक्ट करके यह तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपके ऑनलाइन स्टेटस को देख सकता है। किसे आपके ऑनलाइन स्टेटस के बारे में पता नहीं लगना चाहिए। व्हाट्सएप ने यह सर्विस शुरू की है।
मैसेज का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकेगा
अब मैसेज का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकेगा। अगर यूजर किसी को मैसेज किया है और उस व्यक्ति ने मैसेज देख लिया है तो बाद में वह व्यक्ति उस मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। अभी पुराने मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर कई बार उसका दुरुपयोग भी किया जाता है। इसके ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप की यह सेवा भी शुरू की जा रही है। व्हाट्सएप की प्रोडक्ट हेड अमी वोरा ने बताया कि इन सेवाओं को शुरू करने से पहले यूजर्स के साथ मिलकर सर्वे किया। उनकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है।