Parineet Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा - राघव चड्ढा की हुई सगाई

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा एमपी राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को सगाई हो गयी। दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सिख रीति-रिवाज के साथ सगाई की। परिणीति और राघव ने फैमिली व फ्रैंड्स की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। 

Parineet Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा - राघव चड्ढा की हुई सगाई
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा।

Advertisement

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा एमपी राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को सगाई हो गयी। दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सिख रीति-रिवाज के साथ सगाई की। परिणीति और राघव ने फैमिली व फ्रैंड्स की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। 

यह भी पढ़ें:Jharkhand: स्टेट के पहले Cancer Hospital का CM हेमंत सोरेन ने किया उदघाटन, मिलेंगी कई सुविधाएं


दोनों ने रोमांटिक अंदाज में सगाई की फोटो शेयर कीं। इन फोटो में परिणीति और राघव एक-दूसरों की आंखों और बाहों में खोए नजर आये। एक फोटो में परिणीति हीरे की एक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इन फोटोज़ पर फैन्स दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।सगाई के खुशनुमा लम्हें में परिणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आइवरी का सूट पहना था। राघव चड्ढा अपने चाचा पवन सचदेवा द्वारा तैयार सफेद कलर के कुर्ता पायजामा में अपनी मंगेतर के लुक को कंप्लीट करते दिखे।सगाई समारोह से पहले दोनों परिवारों ने सुखमनी साहिब पाठ करवाया। इसके बाद छह बजे सिख रस्म अरदास हुई। दोनों ने काफी रोमांटिक पोज भी दिए। परिणीति और राघव की सगाई के बाद मीडिया वालों में मिठाई भी बांटी गई।

शेयर की रोमांटिक फोटो
इस कपल ने एक जैसी पोस्ट शेयर कर इंगेजमेंट की घोषणा की। परिणीति ने लिखा, "जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की...मैंने हां कह दिया। वाहेगुरु जी मेहर करना...।" राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा, "सब कुछ मैंने प्रार्थना की.. उसने हां कह दिया। वाहेगुरु जी मेहर करना...।" परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा, जो शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचीं, उन्हें शाम को भी कार्यक्रम स्थल पर देखा गया। उन्होंने खुशी-खुशी वेन्यू पर खड़े पैपराजी को पोज भी दिए। 

सगाई समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस के सीनीयर लीडर नेता पी चिंदबरम, राज्यसभा एमपी कपिल सिब्बल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरेभी पहुंचे। परिणीति की चचेरी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल होनेके लिए खास तौर से अमेरिका से पहुंची थीं। समारोह में फैमिली और करीब दोस्तों के समेत करीब 150 मेहमानों को न्योता दिया गया था।
'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' में दिखाई देंगी परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेसपरिणीति चोपड़ा अगली बार 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को लास्ट बार सूरज बड़जात्या की ऊंचाई में देखा गया था। परिणीति चोपड़ा कोड नेम: तिरंगा, द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना नेहवाल की बायोपिक, संदीप और पिंकी फरार, हंसी तो फंसी, केसरी, शुद्ध देसी रोमांस और इश्कजादे जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
परिणित ने 2011 में की थी करियार की शुरुआत
परिणीति चोपड़ा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 की रोमांटिक कॉमेडी लेडीज वर्सेस रिकी बहल, को-स्टार अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह से की। वहीं राघव आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। जब वो राजनीति में आये हैं, उन्हें पॉलिटिक्स का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता था।