- वाइ्रफ संग तिरुपति गये थे कारोबारी
पटना। बिहार की राजधानी पटना पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन एरिया स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट निवासी मछली का कारोबार और गैस एजेंसी चलाने वाले बिजनसमैन अनुज कुमार के फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। फ्लैट के बेडरूम में आलमीरा में रखे हीरा और सोना की लगभग 50 लाख की ज्वेलरी और छह लाख से अधिक कैश गायब मिले। पुलिस ने मामले कै खुलासा कर ड्राइवर व उसकी वाइफ को अरेस्ट कर लिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार: महावत को बचाने के लिए गंगा में एक किमी तैरता रहा हाथी, तेज लहरों से लड़ते गजराज का वीडियो वायरल
बिजनसमैन अपनी वाइफ के संग तिरुपति के लिए निकले इसी दौरान चोरी हुई थी। दंपत्ति वापस लौटे से चोरी का पता चला। चोर ने कमरे में रखे किसी दूसरे कीमती सामान को टच तक नहीं किया था। अनुज कुमार अपनी वाइफ शालिनी देवी के साथ 5 जुलाई को पटना से तिरुपति के लिए निकले थे और 11 जुलाई को वो वापस लौटे। इस बीच उनका बेटा आदित्य राज घर पर ही था। लेकिन, हर दिन सुबह में वो 5:30 बजे के लगभग काम से बाहर निकल जाया करता था। वो अपने कमरे में ही रहता था। जबकि, जिस आलमीरा में कैश और ज्वेलरी थी, वो अनुज कुमार के बेडरुम में था। इस कारण आदित्य को चोरी होने का पता नहीं चला।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बिनसमैन ने 11 जुलाई को लौटे तो पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन कतो चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।अपार्टमेंट में लगे CCTV को खंगाला गया। सीसीटीवी मे चोर दिखा, जो पहले अपार्टमेंट के छत पर गया। फिर वहां उसने साड़ी बांधी। फिर इसे पकड़कर अनुज कुमार के फ्लैट के बालकनी में गया। इसके बाद सीधे उनके कमरे में गया। उसे आलमीरा के चाभी की जगह पता थी। वहीं, से उसने चाभी निकालाकर ज्वेलरी व कैश बैग में डाला।ड्राइवर ने अपना कपड़ा फ्लैट में ही छोड़ दिया। बिजनसमैन के बेटे आदित्य का टीशर्ट, पैंट और जूता पहनकर निकला। चेहरे को मास्क से कवर कर लिया था। पुलिस ने फ्लैट में घुसने और फिर चोरी कर बाहर निकलने के फुटेज से काफी सफोटो निकाले। हुलिया के आधार पर बिजनसमैन के ही ड्राइवर संजय कुमार के रूप में पहचान की गयी।
पुलिस ने आरोपी को पटना सिटी में कोटगस्त पुलिस चौकी के पास से पकड़ा। पुलिस स्टेशन लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे गाड़ी खरीदनी थी और अपनी जमीन पर घर बनाना था। इसके लिए उसने चोरी की। उसने नौ जुलाई की सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब बिजनसमैन का बेटा काम के लिए निकल गया था। पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती के अनुसार इसने सोने के कंगन के साइज को छोटा कर दिया था। सभी ज्वेलरी को बोरा में बांध कर पलंग के नीचे बनाये गये एक खास जगह पर रख दिया था। जबकि, कैश को LED TV के अंदर रखा था। इसके पास से चोरी की गई ज्वेलरी और कैश बरामद किया गया है। इस मामले में ड्राइवर की पत्नी को भी अरेस्ट किया गया है।