पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन एरिया के बेउर मोड़ पर गिट्टी लदा हाइवा ने पुलिस जिप्सी को टक्र मार दिया। पुलि गाड़ी में आग लग गयी। आग लगने से होमगार्ड सिंगोड़ी के धोखाड़ा निवासी होमगार्ड जवान ड्राइवर राजेश कुमार, मनेर के महनियावां निवासी पोखराज साव और सालीमपुर निवासी प्रभु साव पर की मौके पर ही मौत हो गई।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

एक्सीडेंट में अनीसाबाद निवासी श्रीकांत सिंह और वैशाली निवासी एएसआई सियाचरण पासवान जवान व एक एएसआई जख्मी हो गये। सभी गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में तैनात थे। दुर्घटना के बाद हाइवा ड्राइवर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ, बेउर और गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जख्मी जवान और एएसआई को गर्दनीबाग हॉस्पीटल पहुंचा गया। मृतक तीनों जवानों का शव पीएमसीएच भेज दिया गया।
पुलिस जिप्सी से एएसआई और चारों होमगार्ड जवान नाइट पेट्रोलिंग कर सुबह साढ़े चार बजे बेउर मोड़ होते हुए वापस गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन की ओर लौट रहे थे। कोहरे की वजह से जिप्सी के अंदर की लाइट और पीछे का दोनों इंडिकेटर भी जल रहा था। इसी बीच पीछे से तेजी से आ रहे हाइवा ने जिप्सी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जिप्सी वहीं पटल गई। हाइवा भी उसके उपर पलट गया। हाइवा जिप्सी को घसीटते हुए 50 मीटर दूरी तक ले गई। जिप्सी में ड्राउवर की तरफ टक्कर हुई थी। इस वजह से ड्राइवर और उस साइड में पीछे सवार दो अन्य होमगार्ड जवान जिप्सी में ही जख्मी हालत में दबे रहे। जबकि एएसआई और एक अन्य होमगार्ड जवान जिप्सी की दूसरी साइड में बैठे थे। दोनों किसी तरह बाहर निकल अपने तीन अन्य साथियों को बचाने का प्रयास करते, तब तक जिप्सी में आग लग गई।
लोकल लोगों ने बताया, 'प्रतीत होता है कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी। अनकंट्रोल होकर उस पर पलट गया।जिप्सी को हाइवा घसीटते हुए आगे ले गया। आशंका है कि कि पुलिस जिप्सी के फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट विस्फोट इतना तेज था कि लगभग 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।