पटना। बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णा नगर पुलिस स्टेशन एरिया के रामलखन पथ पर मंगलवार हाइ स्पीड से आ रही कार ने छह लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। चार अन्य घायल है। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।
धनबाद: अलकडीहा में अवैध कोल कारोबार का खुलासा, 25 ट्रैक्टर कोयला जब्त
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बताया जा रहा है कि कार ने पहले चागड़ इलाके में एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी। इसके बाद राम लखन पथ आते-आते इसी कार ने रोड किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। मृतकों में घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार शामिल हैं। वन विभाग से रिटायर नालंदा निवासी घनश्याम त्रिवेदी पूर्वी रामकृष्णानगर में रहते थे।
कोलकाता के बिजनसमैन हेमंत गोयल व अनिल गोयल को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बेल, FIR निरस्त करने से इनकार
घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइ स्पीड कार चला रहे दो युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों कोइलाके के ही एक मंदिर में बंद कर जमकर पिटाई की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।पुलिस जांच में पता चला है कि कार जीरो माइल की ओर से मीठापुर की ओर आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग कार से कूदकर भाग गये। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो को अरेस्ट कर लिया है।