पटना। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने लापरवाही का आरोप में रामकृष्णानगर थानेदार राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर जहांगीर आलम को रामकृष्णानगर का नया थानेदार बनाया है।
1994 बैच के इंस्पेक्टर चेतनानंद झा को दीदारगंज का थानेदार बनाया है। पीरबहोर थानेदार रिजवान खान का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विधि व्यवस्था कोषांग में तैनात कर दिया गया है। शफीउल हक को पीरबहोर का नया थानेदार बनाया गया है।
होटल मालिक से रुपये वसूलने के मामले में राम कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन के तीन कांस्टेबल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।अब रामकृष्णानगर थानेदार राजेश कुमार पर गाज गिरी है। इलाके में मारपीट की की खबर मिलते ही एसएसपी ने थानेदार को सूचना दी थी।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
एसएसपी के अनुसार थानेदार खुद नहीं गये और कांस्टेबलों को भेज दिया जिसके बाद उन पर होटल मालिक से रुपये मांगने के आरोप लगे। थानेदार की कार्यशैली ढीली थी लिहाजा काफी देर तक वे जवानों की इस हरकत से अंजान रहे। थानेदार पर आम लोगों के साथ ठीक से सलूक नहीं करने का भी आरोप था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
विजिलेंस की टीम ने कुछ दिनों पहले ही दीदारगंज के थानेदार राजेश कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वहां थानेदार का पोस्ट खाली था।