Advertisement

पटना। SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने इंस्पेक्टर सह जक्कनपुर थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। कमलेश पर यह कार्रवाई EOU रेड में आय से अधिक संपत्ति उजागर होने के बाद की गई है। 

ADVERTISEMENT

धनबाद: सिंदरी में वेस्ट छाई के ट्रांसपोर्टिंग से बढ़ा वायु प्रदूषण, लोग परेशान
EOU ने शनिवार को जक्कनपुर थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के पटना के फ्लैट और सारण के घर पर रेड की थी। SSP ने इंस्पेक्टर को कल ही थानेदार के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया था। EOU की ओर से  रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वह अगले आदेश तक पुलिस लाइन में ड्यूटी करेंगे। फिलहाल जक्कनपुर पुलिस स्टेशन का प्रभार एक सब इंस्पेक्टर को सौंपा गया है।
इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद शर्मा जक्कनपुर से पहले बख्तियारपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार थे।लगभग दो साल से भी अधिक समय तक बख्तियारपुर रहे।आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करकाली कमाई भी खूब की। बख्तियारपुर के कुछ लोकल लोगों के साथ मिलकर जमीन का भी काम किया। इस संबंध में एक कंपलेन EOU के पास पहुंची। ADG नैयर हसनैन खान के निर्देश पर जांच शुरू हुई। रिपोर्ट में आरोप सही पाये गये।