- केएल राहुल के सामने विराट सेना हुई पस्त
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का छठा मुकाबला गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने आरसीबी को 97 रनों से हरा दिया।
ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही पंजाब के पास
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त

आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कैप्टन केएल राहुल के सेंचुरी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 206 रन बनाये। 207 रनों के टारगेट का पीछा करनेउतरी आरसीबी की पूरी टीम 17 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई।
बैंगलोर की पारी: विराट समेत कई एक रन पर हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दो रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल एक रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल का शिकार बने। जोश फिलिप को मोहम्मद शमी ने LBW कर दिया। कैप्टन विराट कोहली कॉटरेल के बॉल पर एक रन बनाकर रवि विशनोई को को अपना कैच दे बैठे।कोहली के बाद फिंच को भी रवि ने अपना शिकार बनाया। 21 बॉल पर 20 रन बनकर बैटिंग कर रहे फिंच को उन्होंने बोल्ड कर दिया। एबी 28 रन व शिवम दूबे 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उमेश यादव शून् पर ही रवि बिश्नोई की बॉल पर आउट हो गये। वाशिंगटन सुंदर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाये। रवि ने उनकी पारी का अंत किया। नवदीप सैनी छह रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की तरफ से मुरुगन अश्विन व रवि बिश्नोई ने 3-3 जबकि शेल्डन कॉटरेल ने दो तो वहीं मो. शमी व मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिले।
पंजाब की पारी, कैप्टन केएल की शानदार सेंचुरी
किंग्स इलेवन पंजाब को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 50 रन जोड़े। हालांकि, सातवें ओवर में युजवेंद्रा चहल ने मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। मयंक 20 बॉल में 26 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा जो 17 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल पांच रन बनाकर शिवम दुबे की बॉल पर आरोन फिंच के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पहले 36 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरा किया। कुछ जीवनदान मिलने पर उन्होंने फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील कर दिया।
केएल राहुल ने 62 बॉल में सेंचुरी बनाये। 69 बॉल में 132 रन बनाकर नॉट आउट रहे। यह उनकी कैरियर का सर्वोच्च स्कोर है। राहुल ने अपनी पारी में 14 चौके और सात छक्के लगाये। केएल राहुल ने भारत के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। IPL में 2000 रन पूरे कर लिये।