नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk)। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 2050 पदों को भरा जायेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में उठाया बोकारो विस्थापित युवाओं का मुद्दा, उम्र सीमा में छूट की जोरदार मांग
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जायेंगे।

ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
SBI CBO पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750

एससी / एसटी / पीएच: कोई शुल्क नहीं

बिना आवेदन शुल्क जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन? (Step by Step Process)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाएं।

होम पेज पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।

आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर Preview करें।

निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

क्यों खास है SBI CBO भर्ती?
SBI में CBO पद न केवल प्रतिष्ठित बैंकिंग जॉब मानी जाती है, बल्कि इसमें बेहतर सैलरी, प्रमोशन के अवसर और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है। ऐसे में यह भर्ती ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक सुनहरा करियर मौका साबित हो सकती है।

 SBI और अन्य सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Threesocieties.com से जुड़े रहें।