नई दिल्ली। कांग्रेस लीडर सचिन पायलट ने राजस्थान के सीएमअशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और उसके बाद क्या हुआ था, यह सबको पता है। पायलट ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने मानगढ़ में अशोक गहलोत की तारीफ की है, उससे अंदेशा हो रहा है।
यह भी पढ़ें:Illegal Mining Case: झारखंड के CM हमंत सोरेन को ED का नोटिस, तीन नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
#WATCH | Rajasthan Cong MLA Sachin Pilot says, "...I find the heaps of praises by PM Modi (on CM Gehlot y'day)very interesting. PM had similarly praised GN Azad in Parliament. We saw what happened after that. It was an interesting development y'day. Shouldn't be taken lightly..." pic.twitter.com/QBknOLVWJT
— ANI (@ANI) November 2, 2022
मीटिंग का बहिष्कार करने वाले MLA के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सचिन पायलट ने हाईकमान से मांग की है कि राजस्थान कांग्रेस के उन बागी विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए, जिन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया था। सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में अब अनिर्णय का माहौल खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ ऐक्शन लें। पायलट ने कहा, 'कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है। मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वाले लोगों के खिलाफ ऐक्शन लें।' उन्होंने कहा कि राज्य में अब अनिश्चितता का माहौल खत्म होना चाहिए।
पीएम मोदी ने की थी गहलोत की तारीफ
राजस्थान के बांसवाड़ा में 'मानगढ़ धाम की गौरव यात्रा' कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अशोक गहलोत और मैंने सीएम के तौर पर साथ काम किया था। वह देश के सबसे सीनीयर सीएम में से एक हैं। मोदी ने अशोक गहलोत को एक अनुभवी राजनेता बताया था। इसके बाद अशोक गहलोत ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां सम्मान पाते हैं। पीएम मोदी मंगलवार को बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस मंच पर उनके साथ राजस्थाीन के CM अशोक गहलोत भी थे और इस दौरान उन्हों ने गहलोत की तारीफ की थी।दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे की तारीफों के बाद कयासों का दौर तेज है।