मुंबई। ललित मोदी की सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट के एक दिन बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन आ गया है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों बेटियों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो काफी खुश हैं, लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इतना क्लैरिफाई करना काफी होगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: NIRF Ranking 2022: ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास टॉप, मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली पहले नंबर 

सुष्मिता ने दोनों बेटियों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं बहुत खुश हूं। न तो शादी हुई है और ना ही इंगेजमेंट, सिर्फ अनकंडिशनल प्यार है। मुझे लगता है इतना क्लैरिफाई करना काफी होगा, अब अपने काम और जिंदगी में वापस आ जाते हैं। हमेशा मेरी खुशी में शामिल होने के लिए शुक्रिया और जो खुश नहीं हैं इससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए। आप सबको बहुत सारा प्यार।

इंगेजमेंट के लगने लगे कयास
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ कुछ फोटोज भी शेयर कीं। इसमें सुष्मिता के हाथ में एक रिंग भी नजर आ रही है, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं ललित मोदी पिंक कलर की शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देख फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि ललित और सुष्मिता की सगाई हो चुकी है।