धनबाद (Threesocieties.com Desk): झरिया स्थित मनीष कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हिंदुस्तान ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों ने जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: रामनवमी विवाद पर शांति समित की बैठक, SSP प्रभात कुमार का सख्त संदेश— “न निर्दोष फंसेगा, न दोषी बचेगा”

कक्षा 11 में शानदार प्रदर्शन

कक्षा 11 के परिणामों में वेदांत गोयल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल त्रिवेदी ने द्वितीय स्थान व हंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

कक्षा 12 के छात्रों ने भी मचाया धमाल

वहीं कक्षा 12 के परिणामों में भी मनीष कोचिंग सेंटर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया—

राजवीर रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
एंजल कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया
इशिका कुमारी जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
संचालक ने दी बधाई, बताया सफलता का मंत्र

इस उपलब्धि पर कोचिंग सेंटर के संचालक मनीष शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

छात्रों की इस सफलता से झरिया और धनबाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी इसे गर्व का क्षण बताया है। यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।