Advertisement
  • नवरात्र के दौरान यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में थी ब्लास्ट की प्लानिंग

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मल्टी स्टेट ऑपरेशन में मंगलवार को पाक के संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने पाक प्रशिक्षित दो आतंकवादी समेत छह लोगों को अरेस्ट किया है। इनके नाम जीशान, जान मोहम्मद अली, मोहम्मद अबू बकर, ओसामा, मोहम्मद आमीर जावेद और मूलचंद उर्फ लाला है। पुलिस टीम ने विस्फोट व आर्म्स भी बरामद किया है। 

ADVERTISEMENT

अलीगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी ने राजा महेन्द्र  प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, सीएम योगी की जमकर तारीफ

आतंकियों की  फंडिंग भी पाक की खुफिया एजेंसी आइएसआइ और दाउद कर रहे थे। पुलिस ने इनके फोटो जारी किए हैं। ये सभी पाक खुफिया एजेंसी आइएसआइ और आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आतंकियों के पास से काफी संख्या में विस्फोटक और अन्य चीजें बरामद की गई हैं।इनमें पहले एक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद तीन को यूपी से और दो को दिल्ली से दबोचा गया। इनमें दो को 15 दिनों के लिए आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। ये फ़्लाईट से मस्कट गये और वहां से बोट से पाकिस्तान गये थे। ट्रेनिंग के बाद इन्हें वापस भारत भेज दिया गया। इनकी प्लानिंग नवरात्र के दौरान यूपी, दिल्ली , महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में ब्लास्ट करने की थी। 

राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह धनबाद की जनता के लिए दान करेगी 23 एकड़ जमीन
पाकिस्तान में रह रहे अंडर वर्ल्ड दाऊद के भाई अनीस को इन्हें इंडिया मे आर्म्स व गोला बारूद मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके साथ पाकिस्तान में 15 बांग्लादेशी ने भी ट्रेनिंग ली थी। उन्हें भी इन्हीं के साथ भारत भेज दिया गया था।इनमें से तीन यूपी के और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें से दो आतंकियों ने पाक में ट्रेनिंग भी ली है। इनके देश के कुछ प्रमुख शहरों मं। विस्फोट करके उनको दहलाने की साजिश थी।

दाऊद का भाई कर रहा था फंडिंग और ISI ने बनाया था डैंजर प्लान
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर त्योहारी सीजन के आसपास बड़े हमले की साजिश विफल कर दिया है। पकड़े गये छह में से दो आतंकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर इंडिया आये थे। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का भाई अनीस इनको फंडिंग कर रहा था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इनको ट्रेनिंग दे रही थी।

आतंकियों के ऊपर अलकायदा, अंडरवर्ल्ड, आईएसआईएस जैसे खूंखार आतंकी संगठनों को हाथ था। अंडरवर्ल्ड का अनीस इस हमले के लिए बड़े पैमाने में फंडिंग कर रहा था। आईएसआईएस इनके लिए हथियार मुहैया करा रहा था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इनको ट्रेंनिंग दी थी। आतंकी जान मोहम्मद शेख महाराष्ट्र का रहने वाला है।