- सिंगापुर में लालू-रोहिणी का Emotional Reunion
- बेटी बोली- ‘हमारे घर आज भगवान आए हैं’
- परिवार की नाराजगी खत्म होने के संकेत?
- व्हीलचेयर पर पहुंचे लालू, बेटी रोहिणी ने कहा- ‘हमारे चारों धाम आ गए’
पटना (Threesocieties.com Desk) : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। लेकिन इस बार उनकी यात्रा केवल स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक पारिवारिक मुलाकात की वजह से भी सुर्खियों में है। सिंगापुर पहुंचते ही छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने जिस तरह अपने पिता का स्वागत किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : ‘चोर-चोर’ के नारों के बीच घिरे अभिषेक बनर्जी, चले जूते-चप्पल, हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान!
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 30, 2026
हमारी छोटी सी दुनिया में
हमारे चारो धाम आए हैं
उनके चरणों की धूल ले लें हम
हमारे कृपानिधान आए हैं ???? pic.twitter.com/1MiMoQIIL4
वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते लालू प्रसाद सीधे बेटी रोहिणी आचार्य के आवास पहुंचते हैं। जैसे ही पिता घर पहुंचते हैं, रोहिणी भावुक हो जाती हैं। वह पिता के चरण स्पर्श करती हैं, गले लगती हैं और उनका हालचाल पूछती नजर आती हैं। इस दौरान उनके पति भी लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।
रोहिणी आचार्य ने इस भावुक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा— “हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं। हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारों धाम आए हैं। उनके चरणों की धूल ले लें हम, हमारे कृपानिधान आए हैं।” वीडियो में सिर्फ पिता-पुत्री का भावनात्मक मिलन ही नहीं, बल्कि बिहार की खुशबू भी दिखाई देती है। वीडियो में बिहार से भेजे गए आम, लीची, लड्डू और अन्य पारंपरिक उपहारों की झलक भी दिखाई गई है। बैकग्राउंड में बज रहा भोजपुरी गीत इस पूरे वीडियो को और अधिक भावुक बना रहा है।
इधर, इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हाल के दिनों में परिवार के भीतर नाराजगी और दूरियों की चर्चाएं तेज थीं। खासकर रोहिणी आचार्य की कुछ पारिवारिक कार्यक्रमों से दूरी और तेज प्रताप यादव से जुड़ी चर्चाओं ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े किए थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिंगापुर प्रवास केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि यह परिवार के भीतर चल रही नाराजगी को खत्म करने का भी प्रयास हो सकता है। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद अपनी बेटी को मनाने और परिवार को फिर एकजुट करने की कोशिश कर सकते हैं।
उधर बिहार लौट चुकीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का तीसरा नोटिस मिलने से भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में लालू परिवार एक साथ भावनात्मक और राजनीतिक दोनों चुनौतियों से गुजरता दिखाई दे रहा है।फिलहाल, लालू प्रसाद की सेहत, परिवार की भावुक तस्वीरें और राजनीतिक चर्चाएं— इन तीनों ने इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति का सबसे चर्चित विषय बना दिया है।