नई दिल्ली( (Threesocieties.com Desk): Train Ticket Refund Rule: 1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसका सीधा असर करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि इस कदम से कालाबाजारी पर रोक लगेगी और यात्रियों को अधिक पारदर्शी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: धनबाद में झारखंड रेरा की कार्यशाला: बिना रजिस्ट्रेशन प्रोजेक्ट पर लगेगा ब्रेक, निवेशकों को मिली अहम सलाह
और भी पढ़ें
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
अब टिकट कैंसिल करने का चार्ज पूरी तरह टाइमिंग (समय) पर निर्भर करेगा। यानी जितनी देर से टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ज्यादा पैसा कटेगा।
कब कैंसिल करने पर कितना कटेगा पैसा?
72 घंटे से पहले कैंसिल
सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा
सिर्फ तय कैंसलेशन फीस कटेगी
72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल
किराए का 25% कटेगा
न्यूनतम तय चार्ज लागू रहेगा
24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल
किराए का 50% कट जाएगा
8 घंटे से कम समय में कैंसिल
कोई रिफंड नहीं मिलेगा
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर
काउंटर टिकट अब कहीं से भी कैंसिल
पहले जिस स्टेशन से टिकट लिया था, वहीं से कैंसिल करना जरूरी था। अब देश के किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल कराया जा सकता है।
ई-टिकट पर ऑटो रिफंड
अब यात्रियों को TDR (Ticket Deposit Receipt) भरने की जरूरत नहीं होगी।
पैसा अपने-आप अकाउंट में वापस आ जाएगा।
क्यों किया गया बदलाव?
रेलवे के अनुसार:
टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए
अंतिम समय में सीट ब्लॉक करने वालों पर नियंत्रण
यात्रियों को सरल और डिजिटल सुविधा देने के लिए
क्या असर पड़ेगा?
आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने वालों को नुकसान
पहले से प्लान करने वालों को फायदा
टिकट उपलब्धता में पारदर्शिता बढ़ेगी